देवरिया, जून 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी अभिजीत आर शंकर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मोहर्रम : पीस कमेटी में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाशांति के संदेश डीएम ने कहा कि इस पर्व को आपसी प्रेम-भाईचारे के साथ मनाया जाए। मोहर्रम जुलूस के रूट की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति का रोस्टर पूर्व से ही निर्धारित होना चाहिए। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सभी पीएचसी व सीएचसी को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रखेगा। नामित नोडल अधिकारी, मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आपसी समन्वय रखेंगे और इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराएंगे। डीजे संचालक प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुन...