मोहर्रम में नहीं दिखेगा मजहबी और तिरंगा के अलावा कोई झण्डा
देवरिया, जून 15 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम के त्योहार को लेकर रविवार को रुद्रपुर कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने कहा कि मोहर्रम के त्योहार में मजहबी और तिरंगा झण्डा के अलावा दूसरा कोई झण्डा नहीं दिखेगा। उन्होंने नगर पंचायत और बिजली विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार से पहले ताजिया वाले रास्ते में बिजली के तार ठीक करा दिए जाएं। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की टहनियों का कटवा दिया जाए। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार पारम्परिक तरीके से मनाया जाएगा। जुलूस भी अपने पुराने मार्ग से ही निकलेगी। यह भी पढ़ें- मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व: एएसपी अगर किसी प्रकार का कोई परिवर्तन किया जाता है और कहीं भी मार्ग अवरुद्ध किया जाएगा तो आयोजन समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.