मोहर्रम में इंसानियत की मिसाल बने प्याऊ स्टॉल
बलरामपुर, जून 18 -- गैड़ास बुजुर्ग/बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम के पवित्र महीने में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लगाए गए प्याऊ स्टॉल इंसानियत, सेवा व भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। नज़र-ए-हुसैन, कोई प्यासा न जाए की भावना के साथ अकीदतमंद राहगीरों, मुसाफिरों व ताजिया जुलूस में शामिल लोगों को निशुल्क ठंडा पानी व शरबत वितरित कर रहे हैं। कर्बला की प्यास और हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहल्ला रफी नगर स्थित औलिया मस्जिद के पास साबिर अली, मोहम्मद वसी, मसी व समी द्वारा प्याऊ स्टॉल संचालित किया जा रहा है। वहीं चांद मस्जिद के सामने मास्टर शफीउल्लाह, झटपट मार्केट व शराफत अली आरा मशीन सहित कई स्थानों पर भी पानी और शरबत वितरण की व्यवस्था की गई है। पांचवीं, सातवीं, आठवीं व दसवीं मोहर्रम के ताजिया जुलूसों के दौरान इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.