मोहर्रम पर हुई अमन कमेटी की बैठक
अमरोहा, जून 7 -- एसडीएम शैलेश दुबे एवं क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया द्वारा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शनिवार को बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजियों एवं जुलूसों के संबंध में चर्चा करते हुए सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराएं। यह भी पढ़ें- संवेदनशील स्थानों की निगरानी, अफवाह रोकने की कवायद साथ ही मोहर्रम के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.