संभल, जून 26 -- जनपद में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही जिलेभर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम लागू कर दिए गए हैं ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पांच अतिरिक्त थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि तीन कंपनी पीएसी भी जिले में लगाई गई है। जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।वहीं, यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा, तीन जोन और सात सेक्टर में बंटी संगमनगरी मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर रूट डा...