मोहर्रम पर महागामा क्षेत्र में दिखी आस्था और परंपरा की झलक, युवाओं ने किए आकर्षक करतब
गोड्डा, जून 24 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न इमामबाड़ों में फातिहा, मजलिस और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हक के लिए सिर कटाने का नाम है इस्लाम: हैदर मेंहदी धार्मिक अनुष्ठान मुहर्रम के अवसर पर गांव-गांव में स्थापित अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक खेल-कूद एवं हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.