मोहर्रम पर बुग्गावाला में अकीदत के साथ निकले ताजिये
रुडकी, जून 26 -- बुग्गावाला, संवाददाता। कुड़कावाला गांव में मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौम-ए-आशूरा के मौके पर शुक्रवार को गमगीन माहौल में अकीदत के साथ ताजिये निकाले गए। ताजिया जुलूस में अकीदतमंद ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नोहाखानी कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह अखाड़ों का प्रदर्शन भी किया गया, जहां युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जुटे दर्जनों अखाड़े के खिलाड़ी, दिखाए करतब यह भी पढ़ें- कर्बला की कुर्बानी की याद दिलाता है मुहर्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.