मोहर्रम पर बिजली निगम अलर्ट, जुलूस मार्गों पर तैनात रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी
बरेली, जून 21 -- मोहर्रम के दौरान शहर में निकलने वाले विभिन्न जुलूसों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिजली निगम ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जुलूस मार्गों पर सतर्कता बढ़ाने, बिजली लाइनों की निगरानी करने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। मोहर्रम के अवसर पर शहर में निकलने वाले विभिन्न जुलूसों को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा। शनिवार को सर्किट हाउस स्थित कार्यालय में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में मुख्य अभियंता ने कहा कि मोहर्रम के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस निकलेंगे, इसलिए बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम 2026...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.