मोहर्रम पर परंपरा के अनुसार ही ताजिया निकालने की अपील
मिर्जापुर, जून 17 -- लालगंज। मोहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कोतवाली परिसर में प्रशासन और ताजियादारों की बैठक हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष भी ताजिया पूर्व निर्धारित परंपरा और मार्गों के अनुसार ही निकाले जाएंगे। नई परंपरा या नए मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अजीत कुमार ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिलकर इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। सीओ अमर बहादुर सिंह ने बताया कि लालगंज क्षेत्र में 23 स्थानों से ताजिये निकलते हैं। यह भी पढ़ें- अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.