मोहर्रम पर पटियाली में निकला अलम का जुलूस
आगरा, जून 24 -- कस्बा में मंगलवार शाम मोहर्रम के अवसर पर अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। मातमी धुनों और नौहाख्वानी से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। जुलूस कस्बा के मोहल्ला सराय से प्रारंभ होकर मुल्ला टोला, चौक, काजी शेखान, कटरा मदारी खां, कटरा मिश्री खां तथा मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचा। रास्तेभर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और मोहर्रम की परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर, शरबत, हुसैनी सबील तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर पटियाली में निकला अलम का जुलूस स्थानीय अकीदतमंदों ने सेवा शिविर लगाकर राहगीरों और श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.