मोहर्रम पर न हो नई परंपरा की शुरुआत : डीएम
आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मोहर्रम एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में हरिऔध कला केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मोहर्रम के पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया जाए तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- दस फीट से अधिक नहीं होगी ताजिया की ऊँचाई:ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.