हरदोई, जून 13 -- गोपामऊ। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इमें मोहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान केवल पारंपरिक कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आयोजकों से जुलूस के निर्धारित मार्ग का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 फुट से अधिक ऊंचा कोई भी ताजिया नहीं रखा जाएगा, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की संभावना न रहे। यह भी पढ़ें- मुस्लिम समुदाय की बैठक में मु...