मोहर्रम ड्यूटी में तैनात होमगार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम ड्यूटी के दौरान तैनात एक होमगार्ड के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित होमगार्ड ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घेघइया गांव निवासी होमगार्ड शिवापाल ने बताया कि वह 26 जून को दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक नजहाई चौराहे पर बैरियर ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब पांच बजे अक्षरामऊ निवासी बलवंत अपने एक साथी के साथ स्प्लेंडर बाइक से बैरियर पार करने का प्रयास करने लगा। होमगार्ड ने उन्हें आगे मोहर्रम का जुलूस निकलने और सड़क बंद होने की जानकारी देते हुए रोक दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर बलवंत और उसका साथी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बलवंत ने उनके साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी फाड़ दी। होम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.