रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर में मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक आस्था, अनुशासन और गहरी श्रद्धा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। सौदागर मोहल्ला और पुरानी मंडप गोलपार्क से निकले मोहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। दोनों स्थानों से शुरू हुए जुलूस अपने-अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए देर रात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जुलूस का सबसे प्रमुख आकर्षण ताजियों की मनमोहक और भव्य प्रस्तुति रही। विभिन्न अखाड़ों और समितियों की ओर से तैयार किए गए आकर्षक ताजिए लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बने रहे। रास्ते भर ताजियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। यह भी पढ़ें- 763 ताजिए कर्बला में किए गए सुपुर्द-ए-खाक जुलूस में शामिल नौजवानों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के खेल का प्रदर्शन कर माहौल में जोश और उत्साह बनाए र...