मोहर्रम जुलूस मार्ग पर झूल रहे बिजली के तार बने खतरा
अयोध्या, जून 17 -- भेलसर, संवाददाता। रुदौली नगर के मोहल्ला सूफियाना में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। मोहल्ले जोगियाना के मार्ग पर बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि राहगीरों के सिर से आसानी से टकरा सकते हैं। इस गंभीर समस्या की शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों के अनुसार इसी मार्ग से प्रतिवर्ष मोहर्रम के कई जुलूस गुजरते हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में नीचे लटके बिजली के तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। मकसूद आलम नूरी का कहना है कि जुलूसों के दौरान ताजिया एवं अन्य धार्मिक प्रतीकों की ऊंचाई होने के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- बरौनी में ट्रांसफॉर्मर के नीचे संचालित की जा रहीं दुकानें उन्होंने इस संबंध में संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.