मोहर्रम जुलूस मार्ग पर जमा गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान
बुलंदशहर, जून 14 -- क्षेत्र के गांव पन्ड्रावल में मोहर्रम जुलूस निकलने वाले रास्ते पर जमा गंदे पानी की समस्या का समाधान कर लिया गया। थाना परिसर में आयोजित बैठक में राजस्व टीम और थाना प्रभारी ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटा दिया। बताया गया कि एक समुदाय द्वारा वर्षों पुरानी नाली को बंद कर दिए जाने के कारण जुलूस मार्ग पर गंदा पानी भर गया था, जिससे मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। थाना परिसर में आयोजित वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार मरियम और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से समाधान कराया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस मार्ग पर जमा गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.