मोहर्रम जुलूस के दौरान आज दोपहर से बंद रहेगी बिजली
बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम की 10वीं के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को निकलने वाले ताजिया जुलूसों और धार्मिक कार्यक्रमों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष एहतियाती व्यवस्था की है। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोपहर 2 बजे से जुलूस एवं कार्यक्रमों की समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, बलरामपुर अजय सिंह की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, मोहर्रम के जुलूस के दौरान ऊंचे ताजियों, अलम और अन्य धार्मिक प्रतीकों के विद्युत लाइनों के संपर्क में आने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- तय रूट से ही निकाले जाएं ताजिया जुलूस: मेयर विभाग का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी संबंधित विद्युत उपकेंद्रों से संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.