मोहर्रम जुलूस का नेतृत्व नहीं कर सकेंगे, नाम हटा दें
कानपुर, मई 23 -- कानपुर। बकरीद के 20 दिन बाद मोहर्रम की शुरुआत हो जाएगी। वर्ष 2026 में निकलने वाले अलम जुलूसों के क्रम में आठ मोहर्रम को छोटा बूचड़खाने के अलम जुलूस व ताजिया का अब तक नेतृत्व करने वाले मोहम्मद मतीन ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अभिलेखों से नाम हटाने का आग्रह किया है। कहा, वह अस्वस्थ हैं और इसका नेतृत्व नहीं कर सकते और न ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अभिलेखों से नाम हटा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.