समस्तीपुर, जून 25 -- खानपुर। मोहर्रम को लेकर खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 131 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित समय एवं रूट चार्ट के मुताबिक ही ताजिया निकाली जाएगी। रूट चार्ट एवं समय का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। डीजे का प्रयोग नहीं होगा। इस दौरान हुडदंग मचाने वाले और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 जगहों से खानपुर प्रखंड में ताजिया निकाली जाएगी। मोहर्रम को लेकर किया चौकी का मिलानखानपुर। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई प्रखंड क सिरोपट्टी में ताजिया कमेटी ने चौकी का...