हापुड़, जून 21 -- मोहर्रम का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग में मनाए जाने को लेकर पुलिस ने बैठक कर कड़े दिशा निर्देश जारी किए। शहीदे कर्बला की याद से जुड़े मोहर्रम का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग में कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। किसी के मददेनजर रविवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक बुलाई गई।इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मोहर्रम का जुलूस अपने परंपरागत रूट की बजाय किसी भी नए स्थान से होकर न निकलने को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के साथ ही आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय इंस्पेक्टर ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का त्यौहार है। जिसे श...