गोड्डा, जून 21 -- महागामा एक प्रतिनिधि । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी वर्गों के लोगों का सहयोग जरूरी है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव व आपसी भाईचारे के ...