उरई, जून 23 -- जालौन। संवाददाता मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।कोतवाल हरिशंकर चंद के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न मार्गों, झंडा चौराहा, छत्रसाल रोड, तकिया, छड़ और ताजिया जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया और मार्गों पर मौजूद लोगों से संवाद भी किया गया। कोतवाल ने लोगों से कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर नवीनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और ऐसी क...