मोहर्रम को लेकर मुसाबनी में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च
घाटशिला, जून 26 -- मुसाबनी । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मुसाबनी पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व डीएसपी रोहित कुमार रजवार, बीडीओ अदिति गुप्ता और थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने किया। फ्लैग मार्च थाना से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, माहुलबेड़ा, बादिया, केलाबागान और बनगोड़ा सहित संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर अमरपुर में निकला फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.