मोहर्रम को लेकर भ्रामक वीडियो लाइक-शेयर नहीं करें
बहराइच, जून 18 -- बहराइच, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम शांति,न्याय, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है । उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की । संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए । पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे । यह भी पढ़ें- शांति के साथ मनाएं मोहर्रम, अफवाहों पर न दें ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.