मोहर्रम को लेकर बेला में प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
औरैया, जून 26 -- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेला कस्बे और नुनारी क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम बिधूना निखिलेश राजपूत, क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा एवं थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने किया। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.