मोहर्रम को लेकर बिलारी में तैनात किए मजिस्ट्रेट
मुरादाबाद, जून 24 -- मोहर्रम को लेकर एसडीएम प्रिंस वर्मा ने थाना क्षेत्र के मुताबिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें थाना कुंदरकी क्षेत्र में तहसीलदार आदित्य कुमार, बिलारी थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार कुंदरकी अभिनय सिंह, थाना मैनाठेर क्षेत्र में नायब तहसीलदार बिलारी रोहित वर्मा, थाना सोनकपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार मानसी बेसोया की तैनाती की है। इसके साथ ही सभी लेखपालों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र से संबंधित सूचनाओं तैयार कर लें और ताजियों को लेकर होने वाली विवाद आदि की स्थिति के अलावा सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, 523 दंडाधिकारियों की तैनाती यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर तैनात किए गए 46 मजिस्ट्रेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.