सहारनपुर, जून 15 -- गंगोह। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली परिसर में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम राजेन्द्र सिंह एवं सीओ अशोक सिसोदिया ने प्रेम व आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और मोर्हरम के जुलूस के रास्ते में जलभराव, टूटी सडक, गडढों व कूडे के ढेर लगे होने की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। उपस्थित जन ने बताया कि किसी भी जगह मोहर्रम को लेकर कोई आपसी विवाद नही है। सभी जगह जुलूसों का समय निर्धारित है। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, शादान मलिक, शाह हसन, मौ. रजा, कयूम हसन, अमीर अब्बास, प्रदीप तायल, रमेश नारंग, हिदायत करीम अंसारी, सुहैल खान, नबी हैदर, दीपांशु गोयल, नीरज गोयल, अफजल खान आदि रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौ...