मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, तय मानकों के अनुसार ही निकलेंगे ताजिए
मेरठ, जून 13 -- आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को थाना मवाना परिसर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने शिया समुदाय के प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों के साथ संवाद कर त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ताजिए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार किए जाएं तथा उनकी ऊंचाई तय सीमा से अधिक न रखी जाए। जुलूस के दौरान स्वयंसेवकों की पर्याप्त संख्या में तैनाती करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। यह भी पढ़ें- पीस कमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.