बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम को शांति, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ सिटी ज्योतिश्री व प्रभारी निरीक्षक कोतवली देहात गिरजेश तिवारी ने हरिहरगंज और क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युंजय सिंह ने मथुरा बाजार के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर मोहर्रम को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-...