मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर। संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चौकी आवास विकास में आयोजित बैठक में एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ विभव सैनी, कोतवाल प्रकाश दानू, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई खुशवंत सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ताजियों के निर्धारित मार्ग, समय, विद्युत तारों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा और किसी भी नई परंपरा की अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.