मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर। संवाददाता। आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युंजय सिंह ने रविवार को कस्बा मथुरा बाजार के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.