बिजनौर, जून 14 -- आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को नगर में फ्लैग मार्च किया।शनिवार को सीओ अंजनी चतुर्वेदी एवं कोतवाल मृदुल कुमार ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम ने बाजारों, मुख्य चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर समरसता बनाए रखने पर जोर यह भी पढ़ें- पुलिस ने भागूवाला में निकाल...