मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, आज रूट रहेगा डायवर्जन
अलीगढ़, जून 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार को शिया व सुन्नी समुदाय द्वारा ताजिये व अलम के जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह आठ बजे से जुलूस के संपन्न होने तक रूट डायवर्ट रहेगा। एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने बताया कि जुलूस के मूवमेंट के दौरान हल्के वाहनों का डायवर्जन रहेगा। इसके तहत एफएम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहन जमालपुर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन महेशपुर तिराहा व एफएम तिराहा से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। पुरानी चुंगी जमालपुर से शमशाद चौराहे की ओर आने वाले वाहन एएमयू के अंदर होकर जाएंगे। तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट से शमशाद चौराहे की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल होकर जाएंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.