बाराबंकी, जून 17 -- मसौली। आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला बड़ी चौक मैदान में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि मोहर्रम कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है। उन्होंने ताजिया और अलम जुलूसों को पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकालने व किसी नई परंपरा की शुरुआत न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है。 यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएंबैठक में सुझाव प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने ताजियेदारों से अपील की कि खाद्य सामग्री का वितरण व्यवस्...