सुल्तानपुर, जून 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। मोहर्रम को लेकर बुधवार शाम दोस्तपुर कस्बे में प्रशासन व पुलिस ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी कादीपुर मंजुल मयंक, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम व थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने पुलिस बल के मोहर्रम के दौरान मातम मनाए जाने वाले मोहल्लों समेत संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। रूट मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा। सीओ विनय गौतम ने कहा कि पूरे मोहर्रम कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात रहेगा। यह भी पढ़ें- नगर क्षेत्र में रुट मार्च...