हरदोई, जून 9 -- सांडी। मंगलवार शाम आयोजित बैठक में पुलिस की ओर से कस्बा समेत क्षेत्र में मोहर्रम के आयोजन और जुलूस के बारे में जानकारी ली। सैयदबाड़ा निवासी खुर्शीद आलम, मोहम्मद आजम, अयूब पठान, पूर्व प्रधान इलियास खां, अयूब खां आदि ने बताया कि चांद दिखने के बाद आगामी 16 या 17 जून से मोहर्रम शुरू हो सकता है। कस्बे में कुल तेरह काईमऊ में बारह, सखेड़ा में तीन और बिराइचमऊ में आखिरी दिन जुलूस निकालकर ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। कस्बा इंचार्ज शुभम सिंह, एसआई सुबोध कुमार, उन्नन मिश्र, वैभव शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...