मोहर्रम को लेकर तैयारियां पूरी, अंतिम चरण में ताजियों की सजावट
औरैया, जून 24 -- मोहर्रम पर्व को लेकर नगर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। पिछले कई दिनों से ताजियेदार ताजियों के निर्माण और सजावट के कार्य में जुटे हुए थे। अब ताजियों को आकर्षक विद्युत सजावट से सुसज्जित करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम नए वर्ष का पहला महीना होता है। यह महीना पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाता है। उनकी याद में ताजिए बनाए जाते हैं, जिनकी जियारत के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- आठवीं मोहर्रम का शहर भ्रमण कर रहा जुलूस नगर के केशरवानी, सैयदवाड़ा, जुबैरी, भराव, मोतीपुर, ऊंचा टीला और मेवातियान मोहल्लों सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताजियों के निर्माण का कार्य पिछले कई दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.