मोहर्रम को लेकर डीएम व एसपी ने की पैदल गश्त
सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर,संवाददाता। मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने प्रशासनिक व पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए रूट मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने प्रशासनिक व एसपी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के शाहगंज से घण्टाघर चौक तक तथा विभिन्न संवेदनशील स्थानों, व्यस्त बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी पुख्ता व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। डीएम इन्द्रजीत सिंह ने स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, धर्मगुरुओं एवं दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनसे शांति, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.