संभल, जून 18 -- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जुनावई थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने ताजिया जुलूसों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार रावत तथा सीओ अमित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित ताजियों की ऊंचाई और अन्य नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्च उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नह...