मोहर्रम को लेकर गोसाईगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक
सुल्तानपुर, जून 7 -- गोसाईगंज। रविवार को गोसाईगंज थाना परिसर में मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों ने ताजिया जुलूस समेत त्यौहार से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीएम प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम त्योहार पूर्व वर्षों की भांति पारंपरिक ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। झंडों में हरे बांस का प्रयोग न करने और जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिया। सीओ सुनील सिंह ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की आशंका होने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दें, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.