मोहर्रम को लेकर केसडा और घुघुलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च
हजारीबाग, जून 26 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम केसडा एवं घुघुलिया में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। गुरुवार को सीओ अमित कुमार झा, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज और टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने दोनों गांवों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। सभी लोग इसे पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.