मोहर्रम को लेकर कर्रा थाना में शांति समिति की बैठक
रांची, जून 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कर्रा थाना परिसर स्थित स्वागत कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना ने की। बैठक में उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया गया। इस दौरान मुहर्रम कमेटी कर्रा के सदस्यों से जुलूस के रूट मैप एवं कार्यक्रम की समय-सारिणी की जानकारी ली गई। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने कहा कि मोहर्रम जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने आयोजन समितियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.