मोहर्रम को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
आगरा, जून 26 -- मोहर्रम के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को एएसपी सुशील कुमार ने शहर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। एएसपी ने सीओ सिटी आंचल चौहान, इंस्पेक्टर प्रवेश राणा व पुलिस बल के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों व ताजिया मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी ने स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व ताजिया कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहे, सतर्कता बरते। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। यह भी पढ़ें- इंची टेप लेकर ताजिया नापते दिखे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट संव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.