औरैया, जून 26 -- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर बेला में प्रशासन का फ्लैग मार्च,...