मोहर्रम को लेकर एएसपी की दो टूक, दो स्पीकर लगा कर ही बजेगा साउंड, मनमानी पर कार्रवाई
कुशीनगर, जून 21 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोहर्रम को लेकर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने जिले भर के डीजे संचालकों को स्पष्ट कर दिया है कि मोहर्रम पर इस पर कोई भी डीजे संचालक दो स्पीकर लगाकर ही साउंड बजाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों में किसी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं होगी। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने डीजे संचालकों को मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सफल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट निर्देश दिया है कि साउंड पूर्ण रूप से नियंत्रित डेसिबल में ही रहेगा। केवल दो स्पीकर का ही उपयोग करना होगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम: जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक, अश्लील या उकसाने वाले गाने नहीं बजाए जाएंगे। सभी को शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.