रांची, जून 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को लेकर इटकी में पुलिस प्रशासन सतर्क है। गुरुवार को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च त्रिविधा चौक से शुरू होकर गुलजार रोड, बाजार, देवी मंडप चौक, स्टेशन रोड और मुहर्रम मेला मैदान होते हुए थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। रानीखटंगा मुहर्रम कमेटी द्वारा 28 जून रविवार को जुलूस निकालने की घोषणा की गई है, जबकि सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने इस वर्ष जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, एसआई मनीभूषण, सुमित कुमार, किरण बारला सहित पुलिस बल मौजूद था। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाल किया शांति का आह्वान यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर क...