मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर पुलिस
संतकबीरनगर, जून 26 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में बेलहर थाना क्षेत्र के लोहरसन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से विशेष निगरानी की गई।पुलिस बल ने लोहरसन के उन सभी चिन्हित मार्गों और संवेदनशील इलाकों का ड्रोन से सर्वे किया, जहां से मोहर्रम का जुलूस और ताजिया निकाला जाना है। बेलहर एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- फ्लैग मार्च से कराया सुरक्षा का अहसास, ड्रोन से होगी निगरानी ताजिया रूट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.