देवघर, जून 21 -- मारगोमुंडा। शनिवार शाम थाना प्रभारी शशि कपूर की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व के सफल संचालन को शांति समिति की बैठक की गई। थाना प्रभारी ने मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्व के दौरान अगर किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होती है, तो जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। कहा कि लोग पर्व के दौरान अफवाहों से बचें। पूर्व से चिन्हित जगह पर पुलिसबल तैनात किया जाएगा, पुलिस की गश्त तेज रहेगी। मौके पर मुखिया बाबूराम मुर्मू, शशि शरण, सुनील मंडल, मनोज तुरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर असनबनी ईदगाह में बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर हनवारा थाना में शांति सम...