मोहर्रम के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त
नोएडा, जून 23 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । मोहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही प्रस्तावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पर्व को देखते हुए एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने एसीपी राकेश प्रताप सिंह और पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम के जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में हुआ रूट मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.