बरेली, जून 22 -- वीडियो वायरल हाफिजगंज (बरेली)। एक गांव में निकाले गए मोहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एक्स पर पुलिस अधिकारियों से होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। सात सेकेंड का यह वीडियो रात के अंधेरे का है। बताया जाता है कि मोहर्रम के अवसर पर यह जुलूस हाफिजगंज के खाई खेड़ा गांव है। इस मामले में हिमांशु पटेल ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि दो दिनों में खाईखेड़ा गांव में क...